हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन ही महाबली हनुमान का जन्म हुआ था।
मंगलवार को हनुमान जी के साथ-साथ भगवान राम और भगवान शिव का भी पूजन करना चाहिए। राम भक्तों को कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।
हनुमान जी के भक्तों को मंगलवार के दिन अंडा, मांस, मछली, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में मंगलवार को बेहद पवित्र दिन माना गया है।
हनुमान भक्तों को कभी किसी दूसरे का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। भिखारी, गरीब, रोगी, अपाहिज और बुजुर्गों को विशेष सम्मान देना चाहिए।
हनुमानजी के भक्तों को मंगलवार को दूसरे देवता की निंदा नहीं करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी नाराज हो जाते हैं।
मंगलवार को दिनभर रामनाम का जाप करना चाहिए। इस एक उपाय से कई संकटों को दूर किया जा सकता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी कलियुग का साक्षात जागृत देव माने गए हैं, इसलिए हनुमान जी की साधना करते समय विशेष सावधानी रखना चाहिए।