हनुमान की आठ सिद्धियां जिनसे कर सकते हैं दुनिया मुट्ठी में


By Prashant Pandey15, Mar 2023 03:36 PMnaidunia.com

जानिएं आठ सिद्धियां

भगवान राम के भक्त हनुमान जी को अष्ट सिद्धियों का दाता कहा जाता है। हनुमान चालीसा में इसका उल्लेख है कि यह वरदान माता जानकी ने बजरंगबली को दिया था। जानिए कौन सी है यह आठ सिद्धियां।

अणिमा सिद्धि

अणिमा का मतलब होता है अणु से भी छोटा आकार धारण कर लेना। इसी सिद्धि से बजरंगबली सूक्ष्म रूप धारण कर लेते हैं।

महिमा सिद्धि

महिला का अर्थ है कि शरीर के आकार को बहुत बड़ा कर लेना। लंका की ओर जाते हुए हनुमान जी ने सुरसा राक्षसी को परास्त करने के लिए अपना आकार बड़ा कर लिया था।

गरिमा सिद्धि

गरिमा का अर्थ है शरीर को बहुत भारी कर लेना, इसी सिद्धि से बजरंगबली अपना भार पहाड़ से भी ज्यादा कर लेते हैं।

लघिमा सिद्धि

लघिमा का मतलब है शरीर को भारहीन बना लेना, इसी सिद्धि के द्वारा वे अपने शरीर को वायु की तरह हल्का बनाकर तुरंत कहीं भी पहुंच जाते हैं।

प्राप्ति सिद्धि

प्राप्ति का मतलब होता है किसी भी वस्तु को तुरंत पा लेना, इसी के जरिए बजरंगबली किसी वस्तु को पा लेते हैं।

प्राकाम्य सिद्धि

प्राकाम्य सिद्धि से पाताल से लेकर आकाश की ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। इसी के साथ पानी के भीतर भी जीवित रह सकते हैं।

ईशीत्व सिद्धि

ईशीत्व सिद्धि की मदद से दैवीय शक्तियों की प्राप्ति होत है, ईशीत्व का अर्थ होता है ईश्वरीय।

वशीत्व सिद्धि

वशीत्व का मतलब होता है सभी को अपने वश में कर लेना और अपने मन पर नियंत्रण करना।

इन उपायों से बढ़ाएं कारोबार, बरसेगा धन