हिंदू धर्म में हरियाली तीज का खास महत्व बताया गया है। महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके तैयार साथ तैयार होती हैं।
हरियाली तीज के मौके पर लुक का स्पेशल बनाने के लिए कुछ खास मेकअप टिप्स फॉलो करें। दरअसल, मेकअप सही से नहीं किया जाता है तो पूरी लुक खराब हो जाती है।
कभी भी मेकअप लगाएं तो सबसे पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके लिए आप किसी भी अच्छी ब्रांड का मॉइस्चराइजर ले सकती हैं।
कुछ महिलाएं आई मेकअप को मिस कर देती हैं। हालांकि, यह भी काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए ड्रेस के कलर के हिसाब से आईशैडो चुनें।
गर्मी के मौसम में लाइट फाउंडेशन का चयन करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपका चेहरा बिल्कुल चिपचिपा नजर आएगा।
मेकअप लगाते समय स्किन टाइप का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की भूल न करें, जिससे आपकी स्किन को एलर्जी हो।
लिपस्टिक को भी ड्रेस के कलर के हिसाब से लगाना चाहिए। ऐसे लिप शेड से आपकी लुक बिल्कुल परफेक्ट लगेगी।
मेकअप पूरा होने के बाद ब्लश, हाइलाइटर और फेस पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक रहेगा और ओवरऑल लुक पर भी इंपेक्ट पड़ेगा।
यहां हमने जाना कि मेकअप टिप्स के लिए किन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ