स्वस्थ शरीर हमारे लिए बहुत जरूरी है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग सेहत का बहुत कम ध्यान रख पाते हैं और खान-पान में भी ध्यान नहीं रखते हैं।
खाना बनाते समय जिस तेल का इस्तेमाल करते हैं, उसके बारे में ध्यान देना चाहिए कि वह आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
कुछ लोग खाना बनाते समय गलत तेल का इस्तेमाल करते हैं, जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे कुछ तेलों के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल खाना बनाते समय नहीं करना चाहिए।
सोयाबीन का तेल सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, हालांकि अधिकतर लोग खाना बनाने में इस तेल का ही इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में इस तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
लंबे समय तक इस तेल का इस्तेमाल करने से मोटापे की समस्या होती है और इसके अलावा डायबिटीज और अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
वहीं पॉम ऑयल का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, इस तेल में हाई सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है, जिस वजह से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
सूरजमुखी का तेल सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है।
वहीं मकई का तेल भी खाना बनाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इसके इस्तेमाल से पाचन संबंधी परेशानी होती है और मोटापा भी बढ़ता है। इसके इस्तेमाल से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।
सेहत के लिए ये तेल बहुत नुकसानदायक होते हैं, ऐसे में खाना बनाते समय इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM