इस बीमारी से हुआ हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन


By Sahil22, Aug 2023 10:48 AMnaidunia.com

राजू पंजाबी

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी के फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह 40 साल की उम्र में हरियाणा के मशहूर गायक दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

किसी बीमारी से हुआ निधन

राजू पंजाबी बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। राजू पीलिया से पीड़ित थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

पीलिया बीमारी

पीलिया की बीमारी में रोगी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें बुखार आना, भूख न लगना, सिर में दर्द होना जैसी समस्या शामिल है।

दोबारा एडमिट हुए थे राजू

राजू पंजाबी की तबियत में सुधार आया था, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। हालांकि, अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया।

फैंस को लगा सदमा

हरियाणा के मशहूर गायक के अचानक निधन से फैंस और परिवार सदमे में हैं। राजू अपने पीछे तीन बेटियां और पत्नी को छोड़ गए हैं।

सपना चौधरी और राजू पंजाबी

राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी हरियाणवी इंडस्ट्री में सुपरहिट थी। सिंगर के गानों को हरियाणा के अलावा राजस्थान और पंजाब में भी सुना जाता था।

सिंगर के पॉपुलर सॉन्ग

हरियाणा के होनहार सिंगर राजू पंजाबी के पॉपुलर गानों की बात करें तो इसमें 'देसी देसी न बोल्या कर छोरी रे, सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब' जैसे गाने शामिल हैं।

अंतिम गाना

राजू पंजाबी का आखिरी गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ था। इस दौरान भी सिंगर अस्पताल में ही एडमिट थे।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सनी देओल इन सुपरहिट फिल्मों को कर चुके हैं रिजेक्ट