सर्दियों के मौसम में तरह-तरह के साग मिलते है, तो बेहद ही गुणकारी होते है। उन्हीं में से एक बथुआ का साग है।
इस मौसम में बथुआ का साग व्यक्ति के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है क्योंकि इसको खाने से शरीर को कई फायदे मिलते है।
सर्दियों में अगर इम्यूनिटी कमजोर होती है, तो बीमारी अधिक होने की संभावना होती है। ऐसे में अगर बथुआ साग का सेवन करें, तो इम्यूनिटी मजबूत रहती है।
अगर कोई व्यक्ति सर्दियों में वजन को कम करना चाहता है, तो डाइट में बथुआ का साग जरूर शामिल करें। बथुआ का साग वजन को कम करता है।
यदि आप डायबिटीज के मरीज है और इस समस्या से परेशान है, तो बथुआ का साग खाएं। इस साग को खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।
बालों के लिए भी बथुआ का साग फायदेमंद होता है। बथुआ साग खाने से बालों को मजबूती मिलती है और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है।
पेट के लिए भी बथुआ का साग रामबाण होता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है, तो बथुआ का साग खाएं।