गर्मी के मौसम में जामुन खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
जामुन में कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, फोलिक एसिड, फाइबर और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।
जामुन एक ऐसा फल है। जिसके गुठलियों के साथ पत्ते भी काफी गुणकारी है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
जामुन का शरबत पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। गैस और अपच की परेशानी दूर होती है।
जामुन में विटामिन सी और ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
जामुन का शरबत पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। इसके सेवन ने इम्यूनिटी मजबूत होती है।
जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो समय से पहले होने वाले रिंकल्स की समस्या को कम करते है।
जामुन का शरबत पीने से हार्ट संबंधी परेशानियां कम होती है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।