ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों में आराम मिलता है। काजू-बादाम के अलावा भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
जी हां, हम बात कर रहें हैं चिलगोजा की। इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि चिलगोजे का सेवन कैसे करना चाहिए और उससे क्या लाभ मिलते हैं।
चिलगोजे का सेवन आप भूनकर कर सकते हैं या इसे हाथों से छिलके भी खाया जा सकता है। आप चिलगोजे का सेवन सब्जी में डालकर भी कर सकते हैं।
चिलगोजा में मौजूद कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शरीर को पूरा दिन एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। यह कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद करता है।
चिलगोजा पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से यौन स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिलती है।
चिलगोजे में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को निखारने में और उसे जवां बनाए रखने में मदद करता हैं।
डायबिटीज मरीजों को चिलगोजे का सेवन करने से शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलता है। इसमें मौजूद लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद हैं।
चिलगोजे के सेवन से पातन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। जिससे कब्ज और पेट की समस्याएं दूर रहती है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com