बेसन से बनी हुईं चीजें स्वादिष्ट होने के अलावा सेहत के लिए फायदेमंद भी होती हैं। बेसन कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, आइए जानते हैं, इसके फायदों के बारे में-
बेसन में मौजूद फाइबर और पोषक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
बेसन फायबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। इसी वजह से यह वजन घटाने में मदद करता है।
बेसन में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ दिनभर ऊर्जावान रहने में मदद करता है।
बेसन आ्यरन, जिंक और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे शरीर को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने मदद मिलती है।
बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल के कंट्रोल करने में मदद करता है।
बेसम में मौजूद पोटेशियम और मैग्निशियम हार्ट बीट को संतुलित रखते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है।
जिन लोगों को गेहूं से या ग्लूटन से एलर्जी है, उन्हें बेसन का सेवन करना चाहिए। यह ग्लूटन फ्री होता है, जिससे पचने में आसानी होती है।
बेसन का सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com