भारतीय आयुर्वेद में गूलर को काफी उपयोगी माना गया है। इसके फल, पत्तियां और छाल सभी स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं गूलर खाने के फायदे-
गूलर में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी से राहत दिलाता है।
गूलर में एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
गूलर में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
गूलर में एंटीओक्सिंस होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में सहायता करते हैं। यह झुरीयों को कम करने और बुढ़ापे को रोकने में मदद करते हैं।
गूलर के नियमित सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। गूलर के पत्तों का सेवन ब्लड शुगर लेवल को काम करता है।
गूलर का सेवन दिमाग के लिए काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है।
गूलर का सेवन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।
इस तरह आप भी रोजाना गूलर का सेवन कर इन फायदों को उठा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com