मूली के पत्ते खाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे


By Arbaaj13, Nov 2024 03:23 PMnaidunia.com

मूली से अधिक मूली के पत्ते स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। मूली के पत्ते खाने से शरीर को अद्भुत फायदे मिल सकते है।

इम्यूनिटी मजबूत

मूली के पत्ते खाने से इम्यूनिटी तेजी से मजबूत होती है, क्योंकि इसके पत्तों में विटामिन्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

पाचन की समस्या दूर

मूली के पत्ते पेट के लिए अच्छा होता है। इसके पत्तों में उच्च फाइबर पाया जाता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

लो ब्लड प्रेशर

अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो डाइट में मूली के पत्ते शामिल करने चाहिए। इसमें सोडियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

एनीमिया से राहत

मूली के पत्ते खाने से एनीमिया से राहत भी मिलता है, क्योंकि इसमें आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो खून को बढ़ाता है।

यूरिक एसिड कम

यूरिक एसिड की समस्या में भी मूली का पत्ता फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं।

ऐसे करें सेवन

मूली के पत्तों का सेवन साग के तौर पर या जूस बनाकर भी किया जा सकता है। दोनों ही तरह से पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

15 दिन तक लगातार 2 केले खाने से क्या होगा?