कच्चा आम देखते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं, जब नमक मिर्च के साथ कच्चा आम खाया करते थे। उसको यादकर अब भी मुंह में पानी आ जाता है।
भले ही कच्चा आम खाने में खट्टा लगता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ढेरों लाभ मिलते हैं।
आम पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है, इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-के और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
कच्चा आम के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे तेजी के कैलोरी बर्न होती हैं।
वहीं इसके सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है, इसके साथ ही इसके सेवन से गर्मी में चलने वाली लू से भी बचाव होता है।
कच्चा आम का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, इसके सेवन से गैस, एसिडिटी की शिकायत दूर होती है और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
वहीं कच्चा आम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है, जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
कच्चा आम का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है, नमक मिर्च के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं इसका सेवन पना बनाकर भी कर सकते हैं।
कच्चा आम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com