सर्दियों में कई लोगों को अक्सर जकड़न की समस्या होने लगती है। इसके कारण कमजोरी और थकान भी महसूस होती है।
हड्डियों के कमजोर होने पर शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा ऑस्टियोपोरोसिस का रहता है।
ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपने शरीर को स्ट्रांग बनाएं। आज हम आपको कुछ ऐसी हरी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
एक कप पलक में तकरीबन 257 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन के और एंटी-ऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। एक कप पकी हुई ब्रोकली में 62 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। यह विटामिन सी का अच्छा सूत्र है।
लाल चौलाई साग में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और फाइबर की मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों के मजबूत विकास के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
हरी सब्जियों में शलजम का नाम शुमार है। सर्दियों में इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
सर्दियों में शकरकंद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके रोजाना सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com