इमली खाने से सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त लाभ


By Prakhar Pandey03, May 2024 12:31 PMnaidunia.com

इमली का बचपन से कनेक्शन

इमली का नाम सुनते ही बचपन की खट्टी-मीठी याद आना लाजिमी है, बचपन में सभी ने इमली जरूर खाई होगी। इमली के चटकारे तो याद होंगे लेकिन क्या आपको पता है इमली हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

इमली के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

इमली का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, वहीं इसकी चटनी भी बहुत स्वादिष्ट होती है। इसके इस्तेमाल से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

इमली पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें पाए जाने वाले तत्व स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इमली में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि पाया जाता है।

शरीर की करती है सफाई

इमली शरीर की सफाई करने में मददगार होती है, इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

पाचन रहता है दुरुस्त

इमली गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से आंतों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है।

दिल के लिए फायदेमंद

इमली दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है, इसमें पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

कोलेस्ट्रॉल रहता है नियंत्रित

पोटैशियम के साथ-साथ इसमें मैग्नीशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

इमली के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

इमली के सेवन से शरीर को ये लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रोजाना क्या करने से कम होगा बैड कोलेस्ट्रॉल?