गोंद कतीरा है शरीर के लिए अमृत, जानें खाने का तरीका


By Arbaaj16, Dec 2024 02:56 PMnaidunia.com

गोंद कतीरा का सेवन शरीर के लिए अमृत से कम नहीं माना जाता है। इसका चीज का सेवन करने से शरीर को गजब के फायदे मिल सकते हैं। आइए इसके फायदे और खाने के तरीका जानते हैं।

पोषक तत्व से भरपूर गोंद कतीरा

इसमें कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं। गोंद कतीरा में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, सोडियम और फॉलिक एसिड जैसे अन्य तत्व पाए जाते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

यदि आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो भी गोंद कतीरा का सेवन करना अमृत माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में होता है।

शरीर की कमजोरी दूर

गोंद कतीरा खाने से शरीर में कमजोरी दूर हो सकती है, क्योंकि गोंद कतीरा में फॉलिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है।

हड्डियां मजबूत

गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर की हड्डियों को भरपूर मजबूती मिलती है। दरअसल, गोंद कतीरा में प्रचुर कैल्शियम पाया जाता है।

मिलेगी बेहतर नींद

यदि किसी को रात में सोने में परेशानी होती है, तो गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से बेहतर नींद मिलेगी।

ऐसे करें सेवन

केवल गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए। गोंद कतीरा का सेवन हमेशा दूध के साथ ही करना चाहिए। दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 5 लोगों को नहीं पीनी चाहिए अदरक वाली चाय