हर मर्ज की दवा है कलौंजी का तेल, फायदे कर देंगे हैरान


By Ritesh Mishra14, Jan 2025 04:11 PMnaidunia.com

कलौंजी का तेल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी का तेल कई बीमारियों में दवा की तरह काम करता है। कलौंजी के तेल में थाइमोक्विनोन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं।

कलौंजी के तेल का इस्तेमाल

अगर रोजाना कलौंजी के तेल का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे कई बीमारियां होने का खतरा कम होता है। गर्म प्रकृति का होने के कारण ये शीत रोगों में भी फायदेमंद है। चलिए जानते हैं, कलौंज का तेल रोजाना इस्तेमाल करने से क्या फायदे होते हैं।

मजबूत इम्यूनिटी के लिए कलौंजी तेल

कलौंजी का तेल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाने में सहायक है।

अस्थमा या एलर्जी

अगर आपको अस्थमा या एलर्जी है तो आपको इस तेल से अपनी छाती और त्वचा की मालिश करनी चाहिए। इसके अलावा आपको पानी में इसकी कुछ बूंदें डालकर भाप लेनी चाहिए।

जोड़ों के दर्द में आराम

अगर आपको जोड़ों में दर्द या गठिया की समस्या है तो आपको कोंजी तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे जोड़ों की सूजन दूर होगी और दर्द से आराम मिलेगी।

माइग्रेन से राहत कैसे पाए

अगर आप भी माइग्रेन या सिर दर्द से परेशान हैं तो आपको कलौंजी का तेल से मालिश करनी चाहिए। साथ ही इस तेल का सेवन भी आपको करना चाहिए।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस तेल को लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे झड़ते बालों को रोकने में मदद मिलती है। इसकी मदद से बालों को काला और घना बनाने में मदद मिलती है।

हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

कलौंजी के तेल से उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। इस तेल या सीड के अर्क को दो महीने तक लेने से उच्च रक्तचाप धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, आप इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह लें सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सर्दियों में रोज 1 चम्‍मच च्यवनप्राश खाने के 5 जबरदस्त फायदे