बीमारियों का दुश्मन है यह पौधा, बवासीर से लेकर डायबिटीज तक में राहत


By Ritesh Mishra24, Feb 2025 01:54 PMnaidunia.com

मदार या आक को एक औषधीय पौधे के रूप में जाना जाता है। इस पौधे के फूल से लेकर पत्तियों तक के कई फायदे हैं।

मदार के फायदे

बवासीर से लेकर डायबिटीज पेशेंट के लिए यह कारगर साबित हो सकता है। आज हम इस लेख में आपको मदार के फायदे बताएंगे।

अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद है मदार

मदार के फूल अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। मदार के फूलों को सुखाकर बनाया गया चूर्ण खाने से फेफड़ों की बीमारी के साथ कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार

मदार के पौधे के साथ हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। यह स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करते हैं।

बवासीर में मदार के फायदे

मदार के पत्तों और दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो बवासीर में राहत दिलाते हैं। इसके लिए मदार के पत्तों को सरसों के तेल में गर्म करें और ठंडा होने पर प्रभावित जगह पर लगाएं।

डायबिटीज में मदार के फायदे

मदार में ऐसे तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट मदार की कोमल पत्तियों को पानी के साथ निगलें।

प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक

मदार महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए सफेद फूल वाले आक की जड़ को सुखाकर उसके चूर्ण के साथ सेवन कर सकती हैं।

बीमारियों का दुश्मन है यह पौधा, बवासीर से लेकर डायबिटीज तक में राहत दिलाता है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सेहत के लिए अमृत है भोलेनाथ का प्रिय बेल पत्र, मिलेंगे 5 फायदे