गठिया, खांसी और बदहजमी का काल है यह देसी फल


By Ram Janam Chauhan11, Apr 2025 04:01 PMnaidunia.com

आयुर्वेद में इस देसी फल को गठिया, पेट में गैस, खांसी सहित कई अन्य समस्याओं का काल माना जाता है। आइए जानते हैं, इसके फायदों के बारे में-

गठिया में लाभदायक

इस देसी फल का सेवन करने पर गठिया से होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, सूजन से राहत दिलाने में भी कारगर है।

मकोय करे सेवन

मकोय में विटामिन सी, फोलिक एसिड, आयरन, विटामिन ए और कैरोटीन जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हैं।

कैसे करें मकोय का सेवन

मकोय की ताजा पत्तियों का रस निकालकर या काढ़ा बनाकर सेवन करने पर दर्द से राहत मिल सकती है।

मकोय खांसी में लाभदायक

अगर आप मकोय का सेवन करते हैं, तो फेफड़ों में जमे बलगम को बाहर निकालने और साफ करने में मदद मिल सकती है।

मकोय पेट संबंधी समस्याओं में फायदेमंद

अगर आपको पेट में गैस, कब्ज या एसिडिटी की समस्या हो रही है, तो ऐसे में मकोय का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको मकोय के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

बुढ़ापे का काट है खाने की ये 3 चीजें, बना देती हैं जवां