ब्रश के बाद भी आती है सड़ी बदबू, चबा लें यह हरी चीज


By Ram Janam Chauhan16, Feb 2025 02:14 PMnaidunia.com

अगर आप रोजाना ब्रश करते हैं, इसके बावजूद आपके मुंह से बदबू आती है, तो ऐसे में रोजाना इस पत्ते को चबाना से बदबू दूर हो सकती है।

मुंह से बदबू आने के कारण

मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से कुछ मुख्य वजह से हैं जैसे कि पेट से जुड़ी बीमारियां, शरीर में पानी की कमी और ओरल हेल्थ का ख्याल ना रखना।

पुदीने के पत्ते को चबाएं

पुदीने के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की बदबू को दूर करने में लाभदायक है। साथ ही, इससे पेट से जुड़ी बीमारियों में फायदा मिल सकता है।

कैसे करें पुदीने के पत्ते का सेवन?

मुंह की बदबू दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों को चबा सकते हैं। इसके अलावा पानी में इसके पत्तियों को उबालकर पी सकते हैं।

पुदीने के पत्ते ओरल हेल्थ सुधारे

अगर आप रोजाना पुदीने की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे ओरल हेल्थ बेहतर होता है। साथ ही, मुंह में बैक्टीरिया को जमा होने से रोकता है।

पुदीने के पत्ते पाचन तंत्र बेहतर बनाए

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को पाचन संबंधी परेशानियां होती हैं। ऐसे में रोजाना पुदीने की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन बेहतर हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको लंबे समय से मुंह की बदबू से जुझ रहे हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पेशाब में जलन होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे