पेट हो जाएगा क्रिस्टल क्लियर, दूध में मिलाकर पिएं यह 1 चीज


By Ritesh Mishra19, Mar 2025 02:00 PMnaidunia.com

आज के समय में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी परेशानीयां तेजी से बढ़ रहीं हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण हमारा रूटीन खराब हो गया है, जिससे पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ी हैं।

पेट को साफ करने के लिए क्या करें?

यदि आप भी आपने पेट के साफ न होने के कारण परेशान हैं और इसे साफ करने के लिए कोई कारगर तरीका ढूढ़ रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे दूध में मिलाकर पीने से पेट का कोना-कोना साफ हो जाएगा।

पेट को साफ करने के लिए दूध और त्रिफला पाउडर

पेट को साफ करने के लिए दूध में त्रिफला पाउडर मिलाकर पीएं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता और सुबह पेट को साफ करता है। चलिए जानते हैं, रात को सोने से पहले दूध में एक चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर पीने से क्या होता है?

Constipation से छुटकारा

रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध के साथ त्रिफला पाउडर लेने से पेट को साफ करने में मदद मिलती है। इसे दूध के साथ लेने से मल त्यागना आसान होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

वजन कम करने में सहायक

त्रिफला पाउडर शरीर में जमा फैट को कम करने में मदद करता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कंट्रोल रहता है।

एसिडिटी और गैस से निजात

दूध और त्रिफला पाउडर का मिश्रण पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है। इसे पीने से पेट में ठंडक रहती है और ब्लोटिंग नहीं होती।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं

त्रिफला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसे दूध के साथ लेने से शरीर को ताकत मिलती है और बीमारियां दूर रहती हैं।

पेट हो जाएगा क्रिस्टल क्लियर, बस दूध में मिलाकर पी लें त्रिफला पाउडर। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

महुआ किन 5 बीमारियों में काम आता है?