सूर्योदय होने से लगभग 1.5 घंटे पहले के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। है। इस दौरान जागने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त के दौरान उठकर एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से मानसिक शांति के अलावा तनाव और चिंता की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ध्यान करने से शरीर और मन का संतुलन बना रहता है। साथ ही, एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है।
इस समय वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है, जिस वजह से शरीर दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो सकता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से जीवन में अनुशासन और सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही, इस समय उठने से नई चीजों को सीखने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।
किसी भी नई चीज को सीखने के लिए यह समय बेहतर होता है। इसलिए, लोग ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ने और नई चीज सीखने की सलाह देते हैं।
रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में जागने से कई लाभ हो सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com