Health: महिलाओं में खून की कमी है तो इन चीजों का करें सेवन
By Hemraj Yadav2022-12-17, 16:59 ISTnaidunia.com
टमाटर
टमाटर खाने से खून बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन क्रिया भी सही रहती है और त्वचा पर भी निखार आता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है।
किशमिश
किशमिश खाना भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसे प्रतिदिन खाने से शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होगी।
पालक
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए पालक का सेवन करें। पालक में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसका रस पीने से खून की कमी दूर होती है।
केला
केले में तुरंत ऊर्जा होती है। केले में पोटेशियम का भंडार होता है। इसके खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। केला खाने से सुंदरता भी बढ़ती है।
अंजीर
अंजीर में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और पोटेशियम पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
चुकंदर
एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पीने से आयरन की कमी दूर होती है। इससे एनीमिया की समस्या भी दूर होती है।
New Year Tips: नए साल में घर ले आएं ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा घर