Brown Rice: ब्राउन राइस के फायदे जान, आप भी रह जाएंगे हैरान
By Hemraj Yadav2022-12-16, 16:52 ISTnaidunia.com
नियंत्रित कोलेस्ट्राल
ब्राउन राइस में फाइबर भी काफी मात्रा में होता है, फाइबर खून में कोलेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्रित करता है, जिससे ह्रदय रोगों का जोखिम कम होता है।
वजन कंट्रोल
ब्राउन राइस में फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होता है। ब्राउन राइस के सेवन से वजन कंट्रोल में रहता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल
ब्राउन राइस में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम रखने में मदद करता है। इसका सेवन डायबिटीज में लाभदायक हो सकता है।
बीमारियों से बचाव
ब्राउन राइस एंटी आक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसका सेवन हमें कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
ब्राउन राइस स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके पानी से चेहरे को रूई की मदद से साफ किया जाए तो टैनिंग, झुर्रियां, पिंपल्स जैसी समस्या दूर होती है।
कैंसर का खतरा कम
ब्राउन राइस कैंसर की रोकथाम भी करता है। ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं।
बच्चों के विकास में सहायक
ब्राउन राइस में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं। इसलिए इसका सेवन बच्चों के विकास में भी मददगार साबित होता है। बच्चे स्वस्थ भी रहते हैं।
Health Tips : क्या आप जानते हैं मूली के उपयोग के फायदे