आंखों की रोशनी हर उम्र के लोगों की समस्या बन गई है। इसलिए चश्मा लगानेवालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
खानपान से जुड़े कुछ आसान नैचुरल तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।
कम दिखना या धुंधला दिखना शुरु होते ही आप अपने खानपान पर ध्यान दें। इससे आंखों की रोशनी ठीक होने लगेगी।
नियमित रूप से सलाद खाएं। सलाद में आंखों के लिए जरुरी विटामिन A, E और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं।
सलाद से आंखों को पोषण मिलता है। साथ ही मोतियाबिंद जैसी बीमारी से बचाव होता है।
आंखों से पानी निकलने की समस्या हो, तो रात में 6 से 8 बादाम भिगो दें और सुबह इसे खाएं। जल्द फायदा दिखने लगेगा।
चीजें धुंधली दिखाई देने लगे, तो आंवले का सेवन शुरु कर दें। आंखों की रोशनी के लिए यह सबसे कारगर उपाय है।
आंवले में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके रस का सेवन करें। इसका मुरब्बा या चटनी भी फायदेमंद होता है।