एलोवेरा जूस में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन या फिर लगाने से मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं।
अधिक वजन से परेशान व्यक्ति को एलोवेरा जूस में नींबू या पीसे हुए मेथी के पत्तों को मिलाकर पीना चाहिए। इससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
पाचन संबंधित परेशानी होने पर नियमित रूप से एलोवेरा जूस पीना चाहिए। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाता है।
आंवले के साथ एलोवेरा जूस का सेवन करने से बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं। इसका उपयोग रोजाना किया जा सकता है।
एलोवेरा शरीर की सूजन को कम करने में भी मददगार होता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी, एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।