शरीर में अत्यधिक वसा के कारण मोटापा होता है।
मोटापे के कारण शरीर में स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
यदि पहनने के बाद आपको कपड़े तंग लगने लगें तो समझिये मोटापे की शुरुआत हो चुकी है।
पैरों का फूलना भी मोटापे का संकेत है।
यदि आपको अक्सर थकान रहती है और सांस फूलती है तो समझिये यह मोटापे की शुरुआत है।
अत्यधिक नींद आना और नींद में खर्राटे लेना मोटापे के संकेत हैं।
यदि आपको अक्सर कब्ज बना रहता है तो यह भी मोटापे का संकेत है।