Health Tips कभी खाया है आपने पान का पत्‍ता, जानिये इसके फायदे


By Hemant Upadhyay2022-12-23, 16:53 ISTnaidunia.com

बीमारियों के उपचार में सहायक

पान के पत्‍ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसका अनेक बीमारियों के उपचार में उपयोग किया जाता है।

मधुमेह और कैंसर से बचाता है

पान का पत्‍ता मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। टाइप 2 मधुमेह में इसके सेवन की सलाह दी जाती है।

मुंहासों और छालों से मुक्ति

पान का पत्ता उपयोग कर छालों और मुंहासों से भी छुटकारा मिल सकता है।

खांसी को भगाता है दूर

पान के पत्‍ते का सेवन खांसी से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। इसकी मदद से गले के संक्रमण को दूर किया जा सकता है।

बेहतर पाचन में सहायक है पान

पान का पत्‍ता बेहतर पाचन में भी सहायक होता है। इससे पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर किया जा सकता है।

शरीर की दुर्गंध दूर करता है पान

पान के पत्‍ते से निकलने वाला अर्क शरीर की दुर्गंध को दूर करता है।

New Year 2023: मप्र की इन खूबसूरत जगह पर मनाएं नए साल का जश्न