अजवाइन का पानी दिन में दो बार पीने से डायरिया जैसी बीमारी दूर होती है। ये पेट दर्द, अपच और कब्ज जैसी बीमारियों को भी दूर कर राहत दिलाता है।
सिर दर्द से परेशान हैं तो एक कप अजवाइन का पानी राहत दिला सकता है। इसी तरह अच्छी नींद के लिए रोजाना सोने से पहले एक कप अजवाइन का पानी पिएं।
मुंह से जुड़ी बीमारियों में भी अजवाइन का पानी फायदा पहुंचाता है। रोज सुबह इसका पानी पीने से दांताें के दर्द और मुंह की बदबू की समस्या दूर होती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक अजवाइन का पानी रोजाना पीने से डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। हृदय रोगों से बचाव के लिए भी यह कारगर माना जाता है।
अजवाइन का पानी पीने से मेटाबालिज्म मजबूत होता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अजवाइन का पानी पीना शुरू कर दें। इससे वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।