सलाद में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन न सिर्फ मांसपेशी को मजबूत बनाता है, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में भी मदद करता है।
अच्छी नींद में मददगार
सलाद अनिद्रा की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद लैक्टुका सैटिवा में एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो अच्छी नींद में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए
सलाद पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। इस तरह वजन को कम करने में मदद कर सकता है।
पानी की कमी होती है दूर
सलाद से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं। इससे थकान भी दूर होती है।
पेट की समस्या करे दूर
सलाद आसानी से पच जाता है। इसमें इंजाइम्स होते हैं। इसके कारण हमारी पाचन शक्ति भी बढ़ जाती है। इससे कब्ज की बीमारी नहीं होती है।
Miss Universe 2023: सोने की चिड़िया बन दिविता राय ने इंडिया को किया रिप्रेजेंट