सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से हाइपर एसिडिटी की समस्या दूर होगी। खट्टी डकार और उल्टी की समस्या से राहत मिलेगी।
सौंफ का पानी पीने से भी एसिडिटी में राहत मिलती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। आधा घंटा बाद इसे ठंडा कर पी जाएं।
अगर आपको खट्टी डकार और उल्टी जैसी समस्या हो रही है तो दही में चीनी मिलाकर खाएं। इससे पेट को ठंडक भी मिलेगी।
पपीता में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो पुरानी एसिडिटी की समस्या को भी कम कर सकता है। पपीता गैस्ट्रिक एसिड के स्राव को कम करता है, जिससे एसिडिटी में राहत मिलती है।
भुने हुए अजवाइन का सेवन करने से एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या खत्म होती है। इससे हाजमा भी दुरुस्त रहता है।
छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी शांत होती है। एसिडिटी में भी राहत मिलती है।