Health Tips: अपनाएं ये घरेलू उपाय, एसिडिटी की समस्या छूमंतर हो जाए


By Ravindra Soni2023-02-21, 00:55 ISTnaidunia.com

नारियल का पानी

सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से हाइपर एसिडिटी की समस्या दूर होगी। खट्टी डकार और उल्टी की समस्या से राहत मिलेगी।

सौंफ का पानी

सौंफ का पानी पीने से भी एसिडिटी में राहत मिलती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। आधा घंटा बाद इसे ठंडा कर पी जाएं।

मीठा दही

अगर आपको खट्टी डकार और उल्टी जैसी समस्या हो रही है तो दही में चीनी मिलाकर खाएं। इससे पेट को ठंडक भी मिलेगी।

पपीता

पपीता में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो पुरानी एसिडिटी की समस्या को भी कम कर सकता है। पपीता गैस्ट्रिक एसिड के स्राव को कम करता है, जिससे एसिडिटी में राहत मिलती है।

अजवाइन

भुने हुए अजवाइन का सेवन करने से एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या खत्म होती है। इससे हाजमा भी दुरुस्त रहता है।

छाछ का सेवन

छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी शांत होती है। एसिडिटी में भी राहत मिलती है।

Dream Astrology: धनवान बनने का संकेत देती हैं, सपने में दिखने वाली ये चीजें