बारिश के मौसम में हो रहा सिरदर्द? करें ये उपाय


By Shailendra Kumar08, Jul 2023 10:35 PMnaidunia.com

कई बार मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से सिर में दर्द होने लगता है। बारिश के मौसम में ये समस्या बढ़ जाती है।

दरअसल, बदलते मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

कुछ घरेलू उपायों और हेल्दी ड्रिंक्स से सिरदर्द की इस समस्या को खत्म किया जा सकता है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।

अदरक का पानी

बरसात में होने वाली सिरदर्द की परेशानी को कम करने के लिए अदरक का पानी पिएं। इससे सिरदर्द से फौरन आराम मिलेगा।

बादाम का दूध

बादाम में मौजूद मैग्नीशियम, सिरदर्द की समस्या को कम कर सकता है। इसके लिए गर्म दूध में करीब 1 चम्मच बादाम का पाउडर मिलाकर पिएं।

नींबू और गर्म पानी

मानसून में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिस्ट्रेस के कारण भी सिरदर्द की परेशानी होती है। ऐसे में गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से भी राहत मिलती है।

तुलसी और शहद

सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी में तुलसी की चाय में थोड़ा शहद मिलाकर पिएं। यह भी सिरदर्द को कम कर सकता है।

एक ही फूड बार बार खाने से हो सकते हैं ये नुकसान