कई बार आंखें लाल हो जाती है, पानी आने लगता है और भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्या कमजोरी के कारण होती है।
आप रात में लगभग आठ बादाम भिगो लें। सुबह में इसे पीस लें और पानी में मिलाकर खा लें। इससे कमजोरी दूर होगी और आपके आंखों को काफी फायदा मिलेगा।
इसमें विटामिन-C की भरपूर मात्रा पायी जाती है। यह सेहत के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आंवले का रस पानी में मिलाकर पिएं।
यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना रात में सोते समय अपने पैरों के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करें। यह आंखों को आराम देगा।
त्रिफला के चूर्ण को पानी में भिगो लें। कुछ समय बाद उस पानी को छान लें, फिर इससे आंखों को धोएं। आंखें स्वस्थ रहेंगी। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।
अंजीर और किशमिश भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक हैं। आप रात को 10 किशमिश और दो अंजीर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसे खा लें।
अगर आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं तो गाय के घी से रोज अपनी आंखों पर हल्की मालिश करें। इससे फायदा मिलेगा। गाय का घी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है।