खीरा में 96 प्रतिशत पानी होता है। गर्मी में इसे खाने से पानी की कमी दूर होती है। इसके अलावा खीरा विटामिन ए, बी1, बी6, सी, डी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन का भी अच्छा स्रोत है।
गर्मी में छाछ पीने पर शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। इसमें कैल्शियम के अलावा प्रोटीन, विटामिन बी और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है।
गर्मी में मौसमी फल जैसे खरबूज, तरबूज और संतरे के जूस से ताजगी महसूस होती है। इससे शरीर में विटामिन सी, विटामिन बी5, बी1, बी2, बी3 और बी6 की कमी दूर होती है।
गर्मी में नारियल का पानी डिहाइड्रेशन से लड़ने में तो मदद करता ही है, डायरिया और उल्टी की समस्या में भी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के लवण पाए जाते हैं।
गर्मी में पुदीना को दही में डालकर खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इससे पाचन क्रिया भी सही रहती है। लू लगने पर भी पुदीने का सेवन लाभप्रद होता है।
नींबू पानी गर्मी में राहत दिलाता है। इससे पीने से गर्मी और उमस की वजह से कम हुए लवणों की भरपाई होती है। नींबू में कई तरह के गुण होते हैं।