Health Tips: ये गलत आदतें सुधार लें, वरना छिन जाएगी आंखों की रोशनी


By Hemraj Yadav18, Feb 2023 03:29 PMnaidunia.com

आंखों की जांच

साल में एक बार आंखों की जांच जरूर करवाना चाहिए। अगर आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है तो यह जरूरी भी हो जाता है। आंखें हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आंखों की समस्या

कई लोग आंखों से कम दिखना या देखते समय परेशानी होना को हल्के में ले लेते हैं। लेकिन इनका इलाज समय पर नहीं करवाया तो ज्यादा परेशानी होगी।

डॉक्टर को दिखाएं

आंखों में हर समय पानी आता रहता है या खुजली होती है तो आंखों में एलर्जी हो सकती है। इसे बिलकुल भी अनदेखा न करें। डॉक्टर को दिखाकर सलाह लें।

आंखों को मसले नहीं

आंखों को कभी भी मसलना नहीं चाहिए। इससे आंखों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। हाथों में लगे कीटाणु भी आंखों में जा सकते हैं।

धूप का चश्मा पहनें

अगर आप बाहर जाते हैं तो धूप का चश्मा पहनना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें आप की आंखें खराब कर सकती हैं।

कॉन्टेक्ट लेंस

यदि आप कॉन्टेक्ट लेंस लगाते हैं तो उसे समय-समय पर साफ करते रहें। अगर आफ उसे साफ नहीं करेंगे तो उस पर जमने वाली धूल-मिट्टी आंखों को हानि पहुंचा सकती है।

स्क्रीन पर लंबा समय

यदि आप जॉब करते हैं और लैपटॉप या कम्प्यूटर पर ज्यादा समय बिताते हैं तो आपकी आंखें थक सकती हैं और सिरदर्द हो सकता है। आप स्क्रीन पर एंटी ग्लेयर लगवा लें।

यह उपाय भी करें

20-20-20 के नियम का पालन कर आंखों को ध्यान रखें। इसका अर्थ है प्रत्येक 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट की दूरी पर कुछ देखें। आंखें नम रखने के लिए पलकें झपकाएं।

क्या आप बैंगन के इन फायदों के बारे में जानते हैं ?