हरी सब्जियां और फल हमें मिनरल और विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। ये वजन घटाने में भी मदद करते हैं।
ताकत चाहिए तो दूध और दही जरूर खाएं। स्वाद से भरपूर दही में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है।
दाल के शौकीनों के लिए दाल से अच्छा आहार और कोई नहीं है। दाल, राजमा, चना जैसे भोज्य पदार्थ में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
पुरुषों की डायट महिलाओं से काफी अलग होती हैं। उन्हें ज्यादा श्रम करना पड़ता है, इसलिए ज्यादा प्रोटीनयुक्त वाली चीजें खानी चाहिए।
मीट में काफी प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में काफी सहायक होता है। सीमित मात्रा में चिकन, मछली और अंडा का भी सेवन करना अच्छा है।