कई बार रोजाना ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आती है। इसकी कई और गंभीर वजहें हो सकती हैं।
मुंह से बदबू आने की सबसे आम वजह है दांतों में कैविटी। इसमें खाने की चीजें फंस जाती हैं, और बदबू पैदा करती हैं।
कई बार मसूड़ों में सूजन या खून आने की वजह से भी मुंह से बदबू आती है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।
ब्रश करने के बावजूद दांतों में प्लाक जम जाता है और दांत पीले दिखने लगते हैं। इनकी वजह से भी बदबू की समस्या पैदा होती है।
कई बार दूसरी बीमारियों जैसे लिवर, किडनी प्रॉब्लम, डायबिटीज आदि की वजह से भी मुंह से बदबू आती है।
ड्राई माउथ की प्रॉब्लम में मुंह में लार कम बनता है। इससे भी मुंह से बदबू आने की प्रॉब्लम हो सकती है।
कुछ खाने की चीजों से भी मुंह से बदबू आती है। जैसे कच्चे प्याज या लहसुन की गंध देर तक बनी रहती है।
लंबे समय तक मुंह से बदबू आने की समस्या हो, तो फौरन डॉक्टर से मिलें। लापरवाही खतरनाक हो सकती है।