आंखें हमारे शरीर के सबसे अहम और नाजुक अंग हैं। इसलिए इनकी विशेष देखभाल की जानी चाहिए।
आंखों में दर्द, थकान, धुंधलापन आदि सामान्य समस्याओं का इलाज कुछ आयुर्वेदिक उपायों से हो सकता है।
लगातार काम की वजह से आंखों में दर्द हो रहा हो, तो गुलाब जल की दो बूंदें आंखों में डालें। आंखें साफ होंगी और दर्द से राहत मिलेगी।
आंखों में लगातार दर्द या इंफेक्शन हो, तो तुलसी के पत्तों को रात भर भिंगोएं और सुबह इस पानी से आंखें धोएं।
आंखों में जलन होने पर रूई को ठंडे पानी में भिगोएं और गाय का देसी घी लगाकर आंखों पर रखें। फौरन राहत मिलेगी।
आंवला पाउडर को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इस पानी से आंखों को धो लें। इससे धुंधलापन दूर होगा।
अगर आंखों में लगातार दर्द हो या परेशानी बढ़ रही हो, तो फौरन नेत्र चिकित्सक से सलाह लें।