खीरा के सेवन से हृदय को मजबूती मिलती है। जानकारों का कहना है खीरा में मैग्नीशियम और पोटेशियम की उपस्थिति रक्तचाप को नियंत्रित करती है।
खीरे के सेवन से कब्ज को दूर भगाया जा सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मौजूदगी रहती है। इसके जरिए पेट की बेहतर सफाई हो जाती है।
वैज्ञानिकों के अनुसार खीरे में पानी का आधिक्य होता है। इससे खीरे को पानी का बेहतर स्रोत बताया जाता है। जाहिर है खीरे के सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।
खीरे की मदद से वजन कम किया जा सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।
खीरे का उपयोग आंखों के लिए लाभदायक रहता है। आंखों में खीरे के टुकड़े को काटकर रखने से जलन को दूर किया जा सकता है।
जानकारों के अनुसार सिरदर्द होने की स्थिति में खीरे का सेवन लाभदायक होता है।
विशेषज्ञों की राय है कि खीरे के सेवन से सिरदर्द को दूर भगाया जा सकता है। खीरा शरीर में कोलेस्ट्राल को भी कम करता है।
खीरे के उपयोग से पथरी से निजात मिल सकती है। खीरे में पानी की भरपूर मौजूदगी पथरी को शरीर से बाहर निकाल देती है।