Health Tips: सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 साग, स्वाद के साथ अच्छी सेहत भी मिलेगी


By Sandeep Chourey2023-01-07, 11:54 ISTnaidunia.com

पत्तेदार सब्जी खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में कई तरह की पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।

मेथी का साग

मेथी का साग सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

सरसों का साग

सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

बथुआ का साग

सर्दियों में बथुआ का सेवन कई बीमारियों से दूर रखता है। इसे खाने से शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व मिलते हैं। यह प्रोटीन का रिच सोर्स है।

मूली के पत्तों की सब्जी

मूली सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं। साथ ही स्वादिष्ट भी होते है।

पालक का साग

पालक को सुपर फूड कहा जाता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह वजन कंट्रोल करने के साथ कई समस्याओं से राहत दिलाता है।

Sania Mirza: तस्वीरों में देखिए सानिया मिर्जा से जुड़ी 5 बड़ी कंट्रोवर्सी