प्याज का सेवन सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही, शुगर रोगियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
नये शोधों के मुताबिक ताजा प्याज के सेवन से टाइप -1 और टाइप -2 डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
प्याज में कई फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं।
लाल प्याज फाइबर से भरपूर होते हैं। ये फाइबर ब्लड में शुगर की धीमी सप्लाई को बनाए रखता है।
कच्चे प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 है, इस वजह से इसे डायबिटिक रोगियों के लिए आइडियल फूड माना जाता है।
डायबिटीज के रोगियों को लो कार्ब फूड्स खाने की सलाह दी जाती है और प्याज में कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है।
प्याज में मौजूद फाइबर कब्ज में भी राहत देता है, जो डायबिटिक रोगियों में एक आम समस्या है।