Health Tips: नाभि पर तेल लगाने से मिलेंगे कई फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान
By Hemraj Yadav2023-02-24, 14:56 ISTnaidunia.com
शरीर का केंद्र बिंदु
नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है। इसके पीछे पेकोटि ग्रंथि होती है, जो शरीर के विभिन्न ऊतकों और नसों से जुड़ी होती है। नाभि पर तेल लगाने से कई फायदे होते हैं।
विशेष ख्याल रखें
नाभि खिसकने से पेट संबंधी विकार होते हैं। इससे पाचन तंत्र में गड़बड़ी पैदा होती है और दस्त की समस्या होती है। सभी अंगों की भांति नाभि का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
अनुकुल प्रभाव
जानकारों की मानें तो नाभि में तेल लगाने या डालने से पेकोटि ग्रंथि तुरंत तेल को अवशोषित कर लेती है। इससे व्यक्ति की सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।
तनाव में आराम
नाभि और उसके आसपास तेल लगाने से तनाव में आराम मिलता है। मानसिक सेहत में सुधार होता है। इसके लिए रोजाना नाभि में तेल लगाएं।
त्वचा में निखार
ऐसा माना जाता है कि नाभि में तेल लगाने से त्वचा में निखार आता है। इससे शरीर को पोषण प्राप्त होता है। इसलिए नाभि में तेल लगाना चाहिए।
दर्द में आराम
कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी से जोड़ों में दर्द होता है। इसके अन्य कारण भी है। नाभि में तेल लगाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
आंखों को फायदा
आंखों के लिए भी नाभि में तेल लगाना फायदेमंद होता है। नाभि में तेल लगाने से आंखों को पोषक तत्व मिलते हैं। आंखों की ड्राइनेस से भी राहत मिलती है।
प्रजनन शक्ति बढ़ाए
जानकारों की मानें तो नाभि में तेल लगाने से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। महिला-पुरुष दोनों ही प्रजनन शक्ति बढ़ाने के लिए नाभि में तेल लगा सकते हैं।
काले बाल
ऐसा कहा जाता है कि नाभि में तेल लगाने से बाल काले होते हैं। इससे असमय बालों के पकने और गिरने की समस्या से भी निजात मिलता है।
Esha Gupta: ईशा गुप्ता ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, शेयर की बेहद हाॅट तस्वीरें