6 महीने के होने के बाद शिशु को पोषण के लिए कई तरह की हेल्दी और पौष्टिक चीजें खिलाना शुरू किया जाता है। इस समय शिशु मां के दूध की बजाय ठोस आहार से पोषण लेता है।
बच्चे को ब्रोकली उबाल कर खिलाएं। ब्रोकली फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होती है। इससे पेट भरा रहता है और आंखें स्वस्थ होती हैं। आप बच्चे को गाजर और शकरकंद भी उबाल कर खिला सकती हैं।
एक साल के बच्चे के लिए एवोकाडो बहुत हेल्दी फल रहेगा। इसमें हेल्दी फैट भरपूर होते हैं जो बच्चे के दिमाग और हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं।
ओट्स में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज पदार्थ, हेल्दी फैट, फाइबर और कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं। आप गेहूं या चावल से बच्चे के लिए बेबी फूड बना सकती हैं।
आप बच्चे को दाल का सूप बनाकर भी पिला सकती हैं। इसके अलावा वेजिटेबल सूप भी बढ़ते बच्चों के लिए अच्छा रहता है। आप गाजर, आलू, ब्रोकली और टमाटर आदि का सूप बनाकर बच्चे को पिला सकती हैं।
वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत सोया होता है। सोया पकाने के बाद बच्चे आसानी से इसे खा सकते हैं। इसके अलावा बच्चे को आप चिकन भी खिला सकती हैं। बस इसमें ज्यादा मसाले न भरें।
एक चम्मच मूंग दाल, एक चम्मच चावल, एक कप पानी, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच घी, आधा कप सब्जियां और एक चुटकी नमक और हल्दी की जरूरत है। खिचड़ी पकने के बाद इस ब्लेंडर की मदद से मैश करें।