इन दिनों डायबिटीज की बीमारी आम बन चुकी है। डायबिटीज के मरीजों को शुगर लेवल सामान्य रखने के लिए खानपान में कुछ बदलाव भी करने पड़ते हैं।
नया साल शुरू हो चुका है। ऐसे में आपको अपनी डाइट को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। हेल्दी डाइट का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद जरूरी है।
डायबिटीज के मरीज सीजनल फूड खा सकते हैं। मीठा खाने से खुद को बचाने के लिए आप मौसमी, फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
आमतौर पर सभी की सेहत के लिए टमाटर को फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज पेशेंट के लिए टमाटर बेहद फायदेमंद है। आप इसका सूप, सलाद या दलिया के तौर पर सेवन कर सकते हैं।
शकरकंद में विटामिन और फाइबर काफी मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में काफी मदद मिल सकती है।
कार्ब्स के लिए डायबिटीज के मरीज मल्टी ग्रेन पास्ता भी खा सकते हैं। वैसे तो पास्ता को अनहेल्दी फूड में शामिल किया जाता है, लेकिन लोग इसका सेवन करते हैं।
जिन लोगों का शुगर कंट्रोल नहीं रहता है, उन्हें डाइट में फलियों को शामिल करना चाहिए। फलियां शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने का काम करती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को अपनी हर एक मील में 40 से 50 ग्राम कार्ब्स को शामिल करना चाहिए। इससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाएगा।