आधी रात को लगती है भूख? अपनाएं ये हेल्दी ऑप्शन्स


By Shailendra Kumar06, May 2023 09:07 PMnaidunia.com

आधी रात की भूख

इन दिनों लोगों के देर तक जगने और काम करने की आदत होती है। इस दौरान अक्सर कुछ खाने की इच्छा होती है।

सेहत का रखें ध्यान

आधी रात के वक्त चिप्स, पेस्ट्री या फ्रिज में रखी चीजें खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इससे कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

बढ़ जाएगा पेट

आधी रात को खाने से एक तो इसे डाइजेस्ट होने का समय नहीं मिलता। दूसरा ये बेली फैट बढ़ने की वजह बन सकता है।

हेल्दी विकल्प

फिर भी अगर रात में जगना जरूरी हो और भूख लग रही हो, तो कुछ ऐसे हेल्दी विकल्प भी हैं, जो आपकी भूख मिटा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

ये हाई प्रोटीन स्नैक्स होते हैं। इन्हें कम मात्रा में भी खाने से पेट भर जाता है। इन्हें पकाने नहीं पड़ता और ये आसानी से पच जाते हैं।

फल

रात के समय फलों के सेवन से भी भूख मिटाई जा सकती है। लेकिन ये ज्यादा मीठे फल नहीं होने चाहिए। वरना शुगर लेवल बढ़ सकता है।

मखाना

रात के वक्त भुने हुए मखाने खाने से पेट भी भर सकता है और पाचन संबंधी समस्या भी नहीं होगी।

दूध

रात के वक्त हल्की भूख लगी हो, तो एक गिलास गर्म दूध पीना काफी फायदेमंद माना जाता है।

जानिए गर्भावस्था में स्तनों पर खुजली के घरेलू उपाय