मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए आप कुछ आदतें अपना सकते हैं, जिससे ओवरथिंकिंग, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
शारीरिक व्यायाम करने से ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखा जा सकता है। इसके लिए आप आसान एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। हेल्दी डाइट के अभाव में मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखना काफी हद तक मुश्किल साबित होता है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे कम घंटे की नींद के कारण मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप सकारात्मक सोच रखें। दरअसल, नकारात्मक सोचने से समझने और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है।
व्यक्ति को खुद के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। ऐसा नहीं करेंगे तो मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद नहीं मिलेगी।
काम के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेने से मानसिक थकान को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, तनाव से छुटकारा मिल जाता है।
संगत का असर व्यक्ति के ऊपर जरूर पड़ता है। सकारात्मक लोगों के बीच रहने से मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।
यहां हमने जाना कि मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ