बच्चों को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए आपको उनकी डाइट ऐसी बनानी चाहिए, जिससे तमाम आवश्यक पोषण मिल जाएं।
ऐसा कहा जाता है कि बरसात का मौसम अपने साथ काफी बीमारियां लेकर आता है। इससे बचने के लिए आपको खाने की चीजों का विशेष ध्यान रखना होता है।
बच्चों को बरसात में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कुछ फूड खिलाने चाहिए।
विटामिन सी बेस्ड फूड्स बच्चों को बीमारियों से लड़ने की क्षमता देते हैं। बरसात के मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी डाइट में शामिल करने चाहिए।
बच्चों को बासी खाना नहीं खिलाना चाहिए। इसे खाने से बच्चों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। बेहतर होगा कि आप बच्चों को गर्म खाना ही खिलाएं।
बच्चों को पीने का साफ पानी देना चाहिए। बरसात के मौसम में ज्यादातर बीमारियां खराब पानी को पीने से होती है। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए साफ पानी पिलाएं।
बरसात के दिनों में खासकर बच्चों को जंक फूड्स खाने से रोकना चाहिए। दरअसल, ये फूड्स बच्चों को बीमार कर सकता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बच्चों की डाइट में कुछ फलों को भी शामिल करना चाहिए, जिसकी मदद से बच्चे कम बीमार होंगे।