दिल की नसें ब्लॉक होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण


By Ritesh Mishra19, Feb 2025 04:45 PMnaidunia.com

हार्ट के नसों में खून के थक्के, सूजन और ब्लड सर्कुलेशन खराब होने से ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसके कारण कई बार दिल की नसें ब्लॉक हो सकती हैं।

दिल की नस ब्लॉक होने पर क्या होता है?

आज हम इस लेख में आपको दिल की नसें ब्लॉक होने पर शरीर में कौन-से लश्रण दिखते हैं, उसके बारे में बताएंगे।

सीने में दर्द और भारीपन

हार्ट की नसों के ब्लॉक होने पर बार-बार दर्द, जलन या दबाव महसूस हो सकता है। यह दर्द बाएं हाथ, जबड़े या पीठ तक भी जा सकता है।

सांसों का फूलना

हल्का काम करने पर भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यह दिल तक सही मात्रा में ऑक्सीजन न पहुंचने का संकेत है।

लगातार थकान होना

अगर बिना काम किए भी आप थकान महसूस कर रहे हैं, तो यह दिल की नसों में रुकावट का संकेत हो सकता है।

ज्यादा पसीना आना

बिना किसी मेहनत के अचानक ठंडा पसीना आना भी दिल की नसें ब्लॉक होने का संकेत हो सकता है।

सिर चकराना और बेहोशी आना

अगर नसें ब्लॉक हो जाएं, तो दिमाग तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंचता। इससे चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा छाना या बेहोशी जैसा महसूस हो सकता है।

दिल की नसें ब्लॉक होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण दिखते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बच्चों का एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स