बॉलीवुड एक्ट्रेस ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा मालिनी का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है।
आइए आज हम हेमा मालिनी के उन फिल्मों के बारे में जानते है जिन फिल्मों ने हेमा मालिनी को फिल्मी करियर में काफी बुलंदियों पर पहुंचाया।
हेमा मालिनी ने करियर की शुरुआत सपनों का सौदागर से की थी। बता दें कि फिल्म साल 1968 में रिलीज हुई थी।
हेमा मालिनी की फिल्म जोशीला को दर्शकों की ओर से काफी प्यार मिला था। इस फिल्म में एक्टर देव आनंद थे।
साल 1972 में आई फिल्म सीता और गीता में हेमा मालिनी ने दो किरदारों को निभाया था। इस फिल्म में हेमा ने भोली-भाली सीता का हो या फिर तेज तर्रार गीता का रोल किया था।
हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन की फिल्म सत्ते पे सत्ता बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी को दिखाया गया है।
हेमा मालिनी ने फिल्म शोले में बसंती का रोल किया था। इस फिल्म को आज भी लोग पहले की तरह देखते है।
हेमा मालिनी को फैंस आज भी उनकी इस फिल्म के लिए जानते है। बता दें कि फैंस हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल भी कहते है।