उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए?


By Ritesh Mishra05, May 2025 03:08 PMnaidunia.com

शरीर में खून की कमी होने को मेडिकल की भाषा में हीमोग्लोबिन कम होना कहा जाता है। खून की जांच कराने पर शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल पता चलता है। हीमोग्लोबिन ब्लड सेल्स में मौजूद एक तरह का प्रोटीन होता है।

उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन

हीमोग्लोबिन शरीर के अलग-अलग अंगों में ऑक्सीजन सप्लाई करता है। आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे कि उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए?

नवजात शिशुओं में हीमोग्लोबिन लेवल

नवजात शिशुओं में हीमोग्लोबिन लेवल सामान्य तौर पर 13.5 से 24.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होता है।

युवाओं में हीमोग्लोबिन लेवल

युवाओं में हीमोग्लोबिन लेवल सामान्य स्तर पर महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं। युवाओं में 13.5 से 17.5 g/dL तक होता है।

महिलाओं में हीमोग्लोबिन लेवल

महिलाओं-लड़कियों में 12.0 से 15.5 g/dL तक का हीमोग्लोबिन सामान्य होता है। इसकी मात्रा ऊपर नीचे हो सकती है।

बढ़ती आयु में हीमोग्लोबिन लेवल

बढ़ती आयु में हीमोग्लोबिन लेवल में कमी आती है, क्योंकि शरीर में ब्लड उत्पादन की क्षमता स्लो हो जाती है।

खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

शरीर में खून की कमी होने पर सेब. चुकंदर, अनार, किशमिश और पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं।

उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन इतना होना चाहिए। इसी तरह की खेल से लाइफस्टाइल खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

फिटकरी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने के 5 फायदे